फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बेटे के पास गया था दंपती, घर में हो गई चोरी

Wed, 13 Nov 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। चोरों ने सेक्टर 17 निवासी मुकेश साहनी के घर से 30 हजार की नकदी व पांच चांदी के सिक्के व चार किलो की पीतल की ज्योत चोरी कर ली। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने मौके का मुआयना कर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
शिकायत में मुकेश साहनी ने बताया कि तीन माह पहले वह अपनी पत्नी के साथ अपने बेटे विवेक साहनी के पास गुरुग्राम गया था। वहां उसका बेटा प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसके मकान में दुर्गा गार्डन निवासी शांति देवी साफ सफाई करने के लिए आती है। नौ नवंबर को शांति सफाई करके अपने घर चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह जब शांति सफाई करने उसके घर पर आई तो उसने देखा कि घर के ड्राईंग रूम की खिड़की की ग्रिल और शीशा उतरा हुआ है। मकान का ताला खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से पांच ग्राम चांदी के सिक्के, एक पीतल की लंबी ज्योत चार किलो की, 30 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें