फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सबसे सुंदर वार्ड का पार्षद होगा सम्मानित

Fri, 11 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम महापौर सुमन बहमनी ने वीरवार को वार्ड नंबर 13 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर निपटारे का भरोसा दिया। साथ ही शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि सबसे सुंदर वार्ड के पार्षद को सम्मानित किया जाएगा।
निरीक्षण की शुरुआत उन्होंने श्री अष्टभुजी वैष्णो माता मंदिर में दर्शन कर माथा टेक और पूजा-अर्चना से की। इसके बाद वार्ड के पार्षद श्याम लाल शर्मा के साथ सत्संग घर रोड, जम्मू कॉलोनी, कम्युनिटी सेंटर जम्मू कॉलोनी, पंचायती जमीन, अंबेडकर भवन और विभिन्न नालों व क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के स्वच्छता अभियान में वार्डवासियों और पार्षद का सहयोग सराहनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस पार्षद का वार्ड सबसे सुंदर व साफ होगा, उस पार्षद को सम्मानित किया जाएगा। महापौर बहमनी ने वार्ड वासियों की समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए सभी को आमंत्रित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की।
महापौर ने वार्ड वासियों से अनुरोध किया कि वे नगर निगम के स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने वार्ड को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाएं। कोई भी खुले में कचरा न डाले। कचरा केवल नगर निगम के वाहन में ही डाले। नगर निगम शहर को साफ व सुंदर बनाने में जुटा है।
विज्ञापन

यह शहर हमारा है। इसे साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए खुले में गंदगी न फैलाए। कचरा डालने के लिए घर में दो डस्टबिन रखें। जिसमें सूखा व गीला कचरा अलग अलग करके डाले। कचरे को निगम की गाड़ी में डालें। स्वच्छता में सभी सहयोग करें। इस मौके पर रवि मेहंदीरत्ता, विनोद गोसाई, डॉक्टर ज्ञान, जय किशन, सूरज, अवधेश, नाथूराम, कमला, सतपाल, कांता, सपना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें