फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहर में 35,200 एलईडी लाइटें लगाएगा निगम

Tue, 06 May 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में एलईडी प्रोजेक्ट की शेष 35,200 लाइटें लगाने के लिए सीएम से मंजूरी मिल गई है। निगम अफसरों के अनुसार इसी सप्ताह यह लाइटें लगनी शुरू हो जाएंगी। कुछ माह में शहर के सभी वार्ड कुछ माह में दूधिया रोशनी से जगमग होते दिखेंगे।
वार्डों में सभी पुराने ट्यूब, बल्ब, सोडियम व सीएफल लाइटें बदली जा रहीं हैं। इनकी जगह एलईडी लाइट लगेंगे। ऐसे कुल 13 हजार प्वाइंट के साथ नए 28 हजार प्वाइंट पर भी एलईडी लाइट लगेंगे। हालांकि परियोजना दो साल पहले तैयार हो गई थी, पर औपचारिकताएं पूरी करने में समय लगा। गत वर्ष में हुए तीन चुनावों के चलते प्रक्रिया लटकी। इस बीच चुनिंदा वार्डों में 41 हजार में 5800 एलईडी लाइट लगे।
विज्ञापन

नए सदन की पहली बैठक में बाकी एलईडी लाइट लगाने का मुद्दा पार्षदों ने उठाया। इस पर सीएम की मंजूरी ले ली गई है। अफसर बाकी 35,200 लाइट एक सप्ताह से लगाने शुरू करने वाले हैं। परियोजना पर कुल 38 करोड़ खर्च आने का अनुमान है। इसका काम दिव्य नगर योजना में हो रहा है।
स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम चलेंगी एलईडी
एलईडी लाइटें स्मार्ट लाइटिंग सिस्टम पर चलेंगी। इसके लिए कन्हैया साहिब चौक समीप स्थित नगर निगम के कार्यालय में आईटी बेस कॉमन कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) तैयार होगा। जहां किसी भी लाइट के खराब होने पर सीसीएमएस से पता चल जाएगा। यानी निगम कर्मियों को खराब लाइट का पता करने के लिए न तो शिकायत का इंतजार करना पड़ेगा और न ही उसे ढूंढने को भटकना पड़ेगा। यह लाइटें कार्यालय से ही बंद व चलाई जा सकेंगी। यानी अलग से ऑपरेटर की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

एलईडी लाइट परियोजना के तहत नए लाइटें लगाने का काम एक सप्ताह में शुरू करने जा रहे हैं। इसके लिए औपचारिकताएं व तैयारी पूरी कर ली गई है। - राजेश कुमार, एमई, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें