संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने जलनिकासी के लिए वार्ड वाइज टीमें गठित की हैं। प्रत्येक टीम में कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक व बेलदार को शामिल किया गया है। यह टीमें पंप के माध्यम से निचले इलाकों में भरे पानी की निकासी करेगी। निगम अभियंता राकेश जून को सभी 22 टीमों का नोडल अधिकारी बनाया गया है।
नगर निगम आयुक्त पिलानी ने टीमों का गठन करने के बाद सभी को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं, साथ ही अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में लगातार हो रही बारिश से नगर निगम क्षेत्र के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
गंदे पानी की निकासी के लिए हमारी टीमें हर वार्ड में जुटी हैं। निचले इलाकों से नगर निगम की टीमें पंप के माध्यम से पानी सीवरेज व बड़े नालों में निकाल की निकासी कर रही है। बारिश के मौसम में सुचारू रूप से काम करने और रुके हुए पानी को निकालने के लिए प्रत्येक वार्ड में कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक व बेलदार की टीम गठित की गई है।