फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में मांगा शहरियों से सहयोग

Sun, 19 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण में सहयोग देने के लिए अब नगर निगम की ओर से शहरवासियों के व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर जागरूक किया जाएगा। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में सहयोग देने की अपील की जाएगी। शहर को सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग दिलाने को लेकर अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने इस सेवा का शुभारंभ किया।
अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. यादव ने बताया कि इस सेवा के माध्यम से नगर निगम द्वारा शहरवासियों के व्हाट्सएप पर शहर को साफ, सुंदर व स्वच्छ बनाने संबंधित संदेश भेजे जाएंगे। लोगों को जागरूक किया जाएगा कि वे खुले व नालों में कचरा न डाले। सूखा व गीला कचरा अलग अलग करके डोर टू डोर आने वाले निगम के वाहन में डाले।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें। सफाई के लिए स्वच्छता एप व निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410824 पर लोकेशन सहित फोटो भेजें। फोटो मिलने के बाद गंदगी की जल्द से जल्द सफाई होगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि बाजार से सामान खरीदने जाने वक्त घर से थैला लेकर जाए। सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें। खुले में कचरा न डाले। घर का कचरा गीला सूखा करके नगर निगम की गाड़ियों को दें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में बेहतर रैंकिंग दिलवाने के लिए शैक्षणिक संस्थान, धार्मिक संस्थाएं, एनजीओ, रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी, इंडस्ट्रीज, अस्पताल, रेस्टोरेंट, ढाबा, होटल व अन्य संस्थान सहयोग कर रहे हैं । मौके पर सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त, एसआई गोविंद, स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी एक्सपर्ट पूजा, एक सोच नई सोच के संस्थापक शशि गुप्ता, यश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें