फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम ने अवैध होर्डिंग और सड़कों से अतिक्रमण हटाया

Sun, 18 Jan 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाते निगम कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ने विशेष अभियान चलाकर शहर की सूरत बिगाड़ रहे अवैध होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और साइन बोर्ड हटाए। इस दौरान छोटी लाइन, रेलवे रोड सहित विभिन्न स्थानों पर दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों के अतिक्रमण भी हटाया गया। कार्रवाई से जहां शहर की सुंदरता में सुधार हुआ, वहीं अतिक्रमण के कारण बाधित हो रहा यातायात भी सुचारु हुआ।
नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देश पर एसडीओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। टीम ने रेलवे रोड पर रेलवे स्टेशन चौक से मधु चौक तक और छोटी लाइन क्षेत्र में बिजली के पोलों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग, बैनर, पोस्टर और विज्ञापन सामग्री को हटाया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान उतारे गए होर्डिंग और बैनरों को निगम के वाहनों में लोड कर गोदाम में पहुंचाया गया। एसडीओ शर्मा ने बताया कि बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग और बैनरों से नगर निगम को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा था। उन्होंने कहा कि शहर में विज्ञापन के लिए निर्धारित साइट उपलब्ध हैं, जहां तय शुल्क जमा कराकर कोई भी अपने होर्डिंग या बैनर लगा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे सड़क पर बोर्ड, होर्डिंग या बैनर रखकर प्रचार न करें। अपनी दुकानों के ऊपर नियमानुसार बोर्ड लगाए जा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी नगर निगम की अनुमति आवश्यक है। बिना अनुमति शहर की सड़कों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए होर्डिंग और बैनर जब्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें