फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नकली नोट का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी काबू

Sun, 18 Jan 2026 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नकली नोट बनाने का झांसा देकर ठगी करता था। यह काम कोई और नहीं बल्कि भूरे का माजरा गांव का पूर्व सरपंच ऋषिपाल उर्फ काला अपने साथियों के साथ कर रहा था।
गिरोह लोगों को ज्यादा पैसे देने का लालच देकर उनके साथ ठगी भी करता था। पुलिस चौकी खेड़ी लक्खा सिंह की टीम ने गांव भूरे का माजरा में छापा मारकर गिरोह के सदस्य बैंक कॉलोनी निवासी विशाल को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से चार बैगों में भरे नोटों के आकार के सफेद कागजों के कुल 193 पैकेट, एक नोट गिनने की मशीन, तीन स्मार्टफोन बरामद किए। इसके अलावा दो लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गई। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 22 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव भूरे का माजरा का पूर्व सरपंच ऋषि पाल उर्फ काला अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को कम समय में पैसा दोगुना करने का झांसा देता था। गिरोह असली नोटों पर केमिकल और कांच की डाई का प्रयोग कर नकली नोट तैयार करने का झांसा देता था। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का असली मकसद नकली नोट बनाना नहीं, बल्कि लोगों को मानसिक दबाव में डालकर उनका असली पैसा हड़पना था।
जब पीड़ित आरोपी के पास असली रुपये दोगुना कराने के लिए पहुंचते थे, तभी गिरोह का एक सदस्य अचानक पुलिस रेड होने की अफवाह फैला देता था। पुलिस के डर से घबराए लोग बिना पैसे उठाए ही मौके से भाग जाते थे और गिरोह उनका पैसा साफ कर देता था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी।
इस दौरान मुख्य आरोपी और उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर गन्ने के खेतों से भाग गए, लेकिन पुलिस ने मौके से एक आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी विशाल के रूप में हुई है।
पुलिस ने मौके से चार बैगों में भरे नकदी जैसे सफेद कागजों के 193 पैकेट, एक नोट गिनने की मशीन और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। इसके अलावा गिरोह द्वारा इस्तेमाल की जा रही दो लग्जरी गाड़ियों को भी जब्त किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये गाड़ियां लोगों पर रौब जमाने और खुद को बड़े कारोबारी दिखाने के लिए इस्तेमाल की जाती थीं। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह कब से इस तरीके से ठगी कर रहा था और अब तक कितने लोग इसके शिकार बने हैं।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज जगदीप सिंह ने बताया कि मौके से भागे आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी तरह के जल्दी अमीर बनने वाले लालच से दूर रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें