फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: निगम ने जगाधरी रोड से हटाया अतिक्रमण, रेहड़ियां को वेंडिंग जोन में किया शिफ्ट

Fri, 03 Apr 2026 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी रोड से अतिक्रमण हटाती निगम की टीम। प्रवक्ता
विज्ञापन
यमुनानगर। नगर निगम की टीम ने वीरवार को जगाधरी रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए महाराणा प्रताप चौक से कन्हैया साहिब चौक तक सड़क किनारे किए गए अस्थाई कब्जों को हटाया। इस कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों और फड़ी वालों को हटवाकर मॉडल टाउन स्थित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में शिफ्ट कराया गया। यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया की टीम द्वारा की गई।
विज्ञापन


मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया की टीम वीरवार सुबह ही महाराणा प्रताप चौक पर पहुंच गई। निगम की टीम ने जगाधरी रोड पर सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़ी रेहड़ियों, अस्थायी ढांचों और फुटपाथ पर रखे सामान को हटवाया। कई स्थानों पर दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को समझाया गया कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करें और निर्धारित वेंडिंग जोन का ही उपयोग करें। कार्रवाई के दौरान निगम कर्मचारियों ने सड़क किनारे खड़ी रेहड़ियों को व्यवस्थित तरीके से हटवाकर मॉडल टाउन स्थित स्ट्रीट वेंडिंग जोन में पहुंचाया, ताकि छोटे कारोबारियों के रोजगार पर असर न पड़े और शहर की यातायात व्यवस्था भी बाधित न हो। मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि वेंडिंग जोन में रेहड़ी संचालकों के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया गया है, जिससे वे वहां सुचारू रूप से अपना व्यवसाय कर सकें। उन्होंने बताया कि जगाधरी रोड शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। सड़क किनारे रेहड़ियां और अन्य अतिक्रमण होने के कारण अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो जाती थी। इससे वाहन चालकों, राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें