फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जलभराव से निपटने के लिए निगम ने बनाईं 22 टीमें

Tue, 02 Jul 2024 05:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। बारिश में जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने 22 टीमें गठित की है। साथ ही निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। बारिश होने पर यदि किसी भी स्थान पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होगी तो शहरवासी नगर निगम के कंट्रोल रूम नंबर 0173231500 पर फोन कर इसकी सूचना दे सकते है। निकासी के लिए टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा।

उप निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव ने बताया कि नालों की सफाई का कार्य तीव्रता से चल रहा है। बारिश में जलभराव से निपटने के लिए हर वार्ड के लिए टीम लगाई गई है। टीम में कनिष्ठ अभियंता, सफाई निरीक्षक बेलदार व सफाई कर्मचारी शामिल किए गए है। जो अपने अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन

वहां से संदेश मिलते ही टीम जलभराव वाले स्थानों पर पहुंचेगी और पानी की निकासी करेगी। उन्होंने बताया कि कुछ निचले स्थानों पर जहां पानी की निकासी करने में मुश्किल आती है। वहां से पानी निकालने के लिए पंप सेट तैयार किए गए है। उनका पूरा प्रयास है कि कहीं भी जलभराव की स्थिति अधिक देर तक न रहे।
उन्होंने आमजन से भी अपील की कि नालों व नालियों में ठोस कचरा न डाले। इससे पानी की निकासी बंद हो जाती है। नाले जाम हो जाते है और पानी की निकासी न होने से जलभराव होता है। यदि नालों में कचरा न हो तो वह ओवरफ्लो नहीं होंगे और जलभराव जैसे समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी।
विज्ञापन


निगम कर्मियों ने कराई पानी की निकासी
सोमवार सुबह बारिश होने पर शहर के कुछ निचले इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हुई। तिलक नगर में कुछ गलियों में पानी जमा हुआ। जिसकी सूचना मिलते ही सीएसआई सुनील दत्त अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने नालों में फंसे कचरे को साफ किया। कई जगह निगम कर्मचारियों ने जेसीबी के माध्यम से नालों से कचरा निकाल पानी को सुचारू रूप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें