फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: संगत ने याद किया बाबा दीप सिंह का बलिदान

Tue, 10 Feb 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान रादौर के कर्ण चानना को सम्मानित करते आयोजक। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह चैरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में सोमवार को अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री अखंड पाठ साहिब से हुई, जिसके उपरांत भोग एवं अरदास संपन्न कराई गई। इसके पश्चात महान गुरमत समागम का आयोजन किया गया। जिसमें संत-महापुरुषों, रागी जत्थों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित साध-संगत ने गुरबाणी के माध्यम से बाबा दीप सिंह जी के महान त्याग, बलिदान और शौर्य का भावपूर्ण स्मरण किया।
गुरुद्वारा सेवा बाबा दीप सिंह ट्रस्ट द्वारा समाजसेवा एवं धार्मिक कार्यों में योगदान के लिए कर्ण चानना रादौर को सिरोपा पहना कर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान गुरु मर्यादा के अनुसार प्रदान किया गया, जिसे उपस्थित संगत ने तालियों के साथ सराहा। कार्यक्रम में उपस्थित संगत की सेवा हेतु गुरु का लंगर बरताया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर गुरु घर की सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर शहीद बाबा दीप सिंह ने सिख धर्म एवं श्री हरमंदिर साहिब की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका जीवन आज भी समाज को सत्य, साहस, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया और गुरु घर की सेवा में तन-मन-धन से सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर भूपिंद्र सिंह भोला, जगतार सिंह, कामरेड नवनीत सिंह, कंवलजीत सिंह बॉबी, अमरदीप सिंह टिंकू, चंदन सिंह, होशियार सिंह बाजवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें