फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शर्तों की उलझन होगी दूर, बनेंगे हेल्प डेस्क

Sun, 09 Feb 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम चुनाव में नामांकन के लिए कौन-कौन से विभाग से एनडीसी या एनओसी चाहिए और अन्य दस्तावेज व शर्तें जरूरी हैं, इसी उलझन में पड़े चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों की दिक्कत सोमवार को दूर हो सकती है। रिटर्निंग अधिकारी एवं जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने मामले में संज्ञान लेकर सोमवार से उनके कार्यालय सहित अन्य जरूरी स्थानों पर हेल्प डेस्क लगाने की बात कही।
इन हेल्प डेस्क पर नामांकन के लिए किन विभाग से एनडीसी या एनओसी जरूरी है, वहीं अन्य कौन से दस्तावेज साथ लगने हैं, यह ब्योरा मिलेगा। यही जानकारी नोटिस बोर्ड भी चस्पा की जाएगी। इसके अलावा विभागों से एनडीसी-एनओसी का निर्धारित प्रोफार्मा भी जारी किया जाएगा। निकाय चुनाव की घोषणा के बाद से मेयर व पार्षद पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार व उनके सगे-संबंधी नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए कौन से दस्तावेज व शर्तों को पूरा करना है, यह पता न होने से उन्हें भटकना पड़ रहा हैं। नगर निगम, पब्लिक हेल्थ व बैंकों से एनडीसी या एनओसी लेने के लिए दौड़-भाग कर रहे हैं, पर इन विभागों में भी एनओसी या एनडीसी के लिए आवेदन या प्रार्थना पत्र कहां देना हैं, कौन-कौन सा बकाया भरना हैं, इस बार और कौन-सी शर्तें हैं, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
यह उलझन दूर करने के लिए न तो हेल्प डेस्क लगे हैं और न ही एनओसी या एनडीसी का कोई निर्धारित प्रोफार्मा है। इन्हीं परेशानियों के बीच चुनाव घोषणा के चार दिन बाद भी अधिकांश दावेदार विभागों से एनओसी व अन्य जरूरी दस्तावेज और शर्तें पूरी नहीं कर पाए हैं।
नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेजों व शर्तों को लेकर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों में बनी असमंजस की स्थिति और उनकी परेशानी को अमर उजाला ने छह फरवरी व आठ फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने मामले में संज्ञान लिया है।
उन्होंने बताया कि सोमवार से उनके कार्यालय सहित अन्य जरूरी स्थानों पर हेल्प डेस्क लगवाएंगे, जहां नामांकन के लिए किन विभाग से एनडीसी या एनओसी जरूरी है और अन्य कौन से दस्तावेज साथ लगने हैं और किन शर्तों को पूरा करना है, यह सब ब्योरा मिलेगा। यही जानकारी नोटिस बोर्ड भी चस्पा की जाएगी। इसके अलावा विभागों से एनडीसी-एनओसी का निर्धारित प्रोफार्मा भी जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

हटाई जाएं विकास शुल्क, सीवर कनेक्शन जैसी शर्तें
निवर्तमान पार्षद निर्मल चौहान, निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि नीरज राणा ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार गत चुनावों की तरह नगर निगम, पब्लिक हेल्थ से एनओसी या एनडीसी लेने जा रहे हैं, पर यहां इसके लिए प्रार्थना पत्र कहां देना है, यही पता नहीं चल रहा। साथ ही एनओसी या एनडीसी का प्रोफार्मा भी नहीं दिया जा रहा। निगम में विकास शुल्क भरने व पब्लिक हेल्थ में सीवर कनेक्शन लेने शर्तें सुनने को मिल रही हैं। गत दो चुनाव में निगम से संपत्ति कर और पब्लिक हेल्थ से पेयजल बिल क्लीयर होने पर एनओसी या एनडीसी मिल जाती थी। नामांकन 11 से 17 फरवरी तक हैं और इतने कम समय में जटिल शर्तें पूरी नहीं हो पाएंगी, इसलिए इन्हें नहीं हटाया जाना चाहिए। क्योंकि विकास शुल्क अदा करने लगे तो कइयों की संपत्ति का ब्योरा ही नए संपत्ति सर्वे में गलत हो गया है, उसे ठीक कराने में नामांकन का समय निकल जाएगा। ऐसे ही सीवर कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी जटिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें