फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सामुदायिक केंद्र का होगा कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने नगर निगम के वार्ड नंबर सात में शुक्रवार को दो महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें पहला शिलान्यास सेक्टर 17 में 43.45 लाख की लागत से डाली जाने वाली स्टॉर्म वाटर लाइन और दूसरा शिलान्यास सेक्टर 18 के सामुदायिक केंद्र के नवीनीकरण व रखरखाव का किया।
विज्ञापन

मेयर ने भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी व वार्ड पार्षद प्रियांक शर्मा की उपस्थिति में दोनों विकास कार्यों का शुभारंभ कराया।
मेयर ने कहा कि सेक्टर-17 में वर्षों से जलभराव की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। इस क्षेत्र में 43.45 लाख की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। परियोजना से न केवल जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी, बल्कि सड़कें भी लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगी।
इसके अलावा सेक्टर-18 जगाधरी स्थित पुराने सामुदायिक केंद्र की हालत को देखते हुए इसके नवीनीकरण व रखरखाव का कार्य किया जाएगा। नगर निगम इस पर 17.12 लाख रुपये खर्च करेगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की प्राथमिकता के साथ हर वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। सेक्टर-17 में जलनिकासी की समस्या लम्बे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण थी। सेक्टर-18 का सामुदायिक केंद्र अब आधुनिक स्वरूप में नागरिकों की सेवा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें