फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आढ़तियों ने कृषि मंत्री को समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jan 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण, मत्स्य व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा का सोमवार को सफेदा पॉपुलर आढ़तिया संगठन ने स्वागत किया। इस दौरान पदाधिकारियों में ज्ञापन सौंपकर समस्याएं दूर करने की मांग उठाई।
मंडी के प्रधान राजिंद्र सिंह राणा व अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री को फूलों की माला पहनाई। मंत्री राणा ने कहा कि एशिया का सबसे प्लाईवुड उद्योग हमारे जिले में है।
विज्ञापन

इससे जाहिर है इस उद्योग को कच्चा माल सप्लाई करने वाले हमारे ही आढ़ती और किसान हैं। आढ़ती प्लाईवुड के लिए रीढ़ का काम करते हैं। हमारी सरकार हर वर्ग के कृतसंकल्प है। व्यापारियों और किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो हमारी सरकार हर समस्या आप लोगों के साथ है।
इस मौके पर आढ़ती संगठन की और से एक मांग पत्र कृषि मंत्री का सौंपा गया। जिसमें मुख्य रूप से मुख्य सड़क के दोनों और कच्चे में टाइल लगवाने की है। इसके अलावा रात में लाइट की व्यवस्था और सुलभ शौचालय बनाए जाने, जाम व सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की। मंत्री ने जल्द ही मांगों को पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामबीर ठाकुर, संदीप राणा, जसमेर कांबोज, नरेश गुर्जर, प्रदीप नागल, राजकुमार, रविंद्र कुमार, प्रवीन गुर्जर, शुभम राणा, रिंकू राणा सालवन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें