यमुनानगर। नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल पर संज्ञान लेते हुए बंद व खराब पड़े सिग्नल को दुरुस्त करने लिए मरम्मत की योजना तैयार की है। इस पर करीब 6.61 लाख रुपये खर्च आने की उम्मीद है। निगम अफसरों ने योजना व अनुमान पर प्रशासनिक मंजूरी पर तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ई निविदा लगा दी है। इसमें ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल दुरुस्त कराने का काम ठेके पर कराने के लिए 11 अप्रैल तक ठेकेदारों व एजेंसियों से बिड मांगी गई है।
अमर उजाला में लगातार समाचार प्रकाशित होने के बाद नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल के मरम्मत की योजना बनाई है। सिग्नल बंद होने पर हर तरफ से वाहन चालक निकलने के प्रयास में रहते हैं। इससे जाम के साथ वाहनों के टकराने की संभावना भी बनी रहती है।इसलिए ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल का ठीक होना जरूरी है। यह लापरवाही बड़ी सड़क दुर्घटना की वजह भी बन सकती है।
वर्जन
चौक-चौराहों पर जहां भी जरूरत है, उन सभी जगह ट्रैफिक कंट्रोल सिग्नल दुरुस्त कराए जाएंगे। इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उनका प्रयास रहेगा कि जल्द यह कार्य पूरा हो, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाई जा सके।
राजेश कुमार, एमई, नगर निगम