फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्वच्छ सर्वेक्षण में 47वां स्थान पाने वाला शहर कूड़े से अटा

Sun, 07 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
बस अड्डे के बाहर शहर की सुंदरता को ग्रहण लगाता कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सड़कों व कॉलोनियों में लगे कूड़े के ढेर को देख कर कोई भी नहीं कह सकता कि यह वही शहर है जिसने डेढ़ माह पहले स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में देशभर में 47वां स्थान हासिल किया था। अब कदम-कदम पर लगे कूड़े के ढेर और इन पर भिनभिनाती मक्खियां कुछ और ही हकीकत बयां कर रहे हैं।
शहर में कूड़ा उठान की व्यवस्था बेपटरी हो चली है। अब तो शहरवासी यहां तक कहने लगे हैं कि इतना बुरा हाल तो पहले कभी नहीं देखा जैसा अब हो रहा है। यह हाल तब है जब कूड़ा उठाने के लिए नई एजेंसी को ठेका दिया जा चुका है। अवगत हो कि शहर से रोजाना 250 से 280 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। शहर में घरों से कूड़ा एकत्रित करने और इसे कैल स्थित कचरा प्लांट में डंप करने का ठेका इस बार 21 करोड़ 60 लाख रुपये में पूजा कंसलटेशन एजेंसी को दिया गया है। एजेंसी को दो सितंबर से अपना काम शुरू करना था, परंतु इसके लिए पहले से तैयारी नहीं की। एजेंसी को पता था कि उसे दो तारीख से कूड़ा उठाना है, बावजूद इसके जरूरी संसाधनों, स्टाफ व अन्य इंतजाम पहले से नहीं किए।
विज्ञापन

यही वजह है कि ठेका शुरू होने के पांचवें दिन भी घरों से कूड़ा लेने का कार्य शुरू नहीं हाे सका। लोग कूड़े को यहां-वहां फेंकने को मजबूर हो गए हैं। इससे हर जगह शहर में कूड़ा ही कूड़ा दिखाई देने लगा है। हालत ऐसी हो गई है कि कूड़े के बदबू आने लगी है। लोग पास से निकलते हैं तो रुमाल या हाथ से अपनी नाक दबा लेते हैं। अब कूड़े को लेकर शिकायतें आने लगी तो नगर निगम अधिकारियों ने दबाव बनाकर एजेंसी संचालकों को सड़कों से कूड़ा उठाने को कहा है। जितना कूड़ा उठ रहा है उतना ही ढेर थोड़ी देर में फिर से लग जाता है। घरों से कूड़े का उठान न होने से लोग परेशान हो गए हैं। इससे पार्षदों के पास शिकायतें बढ़ गई हैं। वार्ड से फोन आने पर पार्षद अधिकारियों को फोन कर रहे हैं। हर बार अधिकारियों से उन्हें एक ही जवाब मिल रहा है कि अभी नई एजेंसी है। शुरुआत में काम करने में थोड़ी दिक्कत आती है। दो-चार दिन में सब सामान्य हो जाएगा।
कूड़ा नहीं उठाने पर जुर्माने का प्रावधान

ठेके की शर्तों के अनुसार यदि कोई एजेंसी शहर में जितने दिन कूड़े का उठान नहीं करती या फिर लापरवाही करती है तो उस पर उसी दर से रोजाना जुर्माना लगाने का प्रावधान है। परंतु यहां नई एजेंसी बताकर अधिकारी मेहरबानी किए हुए हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नई एजेंसी ने शहर से कूड़े का उठान शुरू कर दिया है। जल्द ही घरों से भी कूड़ा उठान का कार्य भी शुरू हो जाएगा। कोई भी नया कार्य करने की शुरुआत में दिक्कत आती है। एजेंसी को पोर्टल व अन्य जानकारी दे दी गई है। - धीरज कुमार, अतिरिक्त निगम आयुक्त।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें