फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर दीयों की लौ से रोशन हुआ शहर

विज्ञापन
दिवाली पर बाजार में उमड़ी भीड़ से बनी जाम की स्थिति। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिवाली पर जिलेभर में उमंग व उत्साह देखा गया। लोगों ने धूमधाम से यह पर्व मनाया और जमकर खरीदारी की। दिवाली से दो दिन पूर्व ही बाजारों में लोगों को भारी भीड़ रही। इस दौरान लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर बाजार में 90 करोड़ से ज्यादा का कारोबार हुआ। वहीं छोटी व बड़ी दिवाली पर बाजारों में खूब रौनक रही।
शहर के तमाम बाजारों में भीड़ के कारण जाम की स्थिति बननी रही। हर दिन जाम से जूझने वाले शहरवासियों ने इस दिन कोई एतराज नहीं दिखाया, बल्कि इसका खूब लुत्फ उठाया। दीपावली पर सबसे ज्यादा मिठाइयों, उपहारों व बर्तनों की दुकानों पर भीड़ देखी गई, चूंकि लोग खरीदारी पहले ही कर चुके थे। दीपावली पूजन के लिए लोगों ने खरीदारी सुबह की।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण देश का सबसे बड़ा त्योहार फीका रह गया था। इस बार लोगों में जिले से कोरोना संक्रमण मुक्ति और दीपावली की दोहरी खुशी साफ दिखाई दी। दिवाली पर शहर की सभी मंदिर व धार्मिक संस्थान सजाए गए। वहीं हर कॉलोनी, गलियों भी रंग बिरंगी रोशनी में सराबोर दिखाई दी। दिवाली की रात दीयों की रोशनी से शहर जगमग हो उठा। देर रात तक लोग संबंधियों परिचितों के घर मिठाइयां, उपहार देने पहुंचते रहे।
विज्ञापन

मां लक्ष्मी की पूजा कर मांगा वरदान
दिवाली पर लोगों ने घरों सहित मंदिरों में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और मां सरस्वती की पूजा की। इस दौरान लोगों ने मकान और घर में बनाए गए मंदिरों को खूब सजाया। देर शाम का मुहूर्त होने के कारण पर्व का महत्व और अधिक बढ़ गया। मंदिरों में शाम को शंखनाद की ध्वनि सुनाई दी। वहीं लोगों ने घरों में पूजा कर मंदिरों में पहुंच कर दीप प्रज्ज्वलित किए। इस दौरान वातावरण भक्तिमय रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें