फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंच पर शानदार प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोह लिया मन

Sat, 14 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बच्चे। स्कूल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक में चल रहा दो दिवसीय दादा-दादी व नाना-नानी दिवस का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बुजुर्गों के प्रति आदर व स्नेह दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला, प्राचार्या सीमा कटारिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने ईश वंदना से की। इस दौरान पहली के गीतांश ने प्रभावशाली वक्तव्य से सभी का स्वागत किया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने दादी अम्मा शीर्षक पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पहली के बच्चों ने नाटक से बुजुर्गों के प्रति सम्मान दिखाया।
विज्ञापन

एलकेजी व नर्सरी के बच्चों ने भाषण व कविता से रिश्तों का महत्व बताया। यूकेजी व पहली के बच्चों ने योग पर शानदार प्रस्तुति दी। यूकेजी व नर्सरी के बच्चों ने यू आर माइन सनशाइन पर और एलकेजी के बच्चों ने अंग्रेजी गीत की प्रस्तुति दी। दूसरी के बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन

पहली के बच्चों ने गिद्दा से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान दादा-दादी व नाना-नानी के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियां करवाई गईं।
प्राचार्या कटारिया ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक व व्यस्त जीवनशैली में माता-पिता व्यस्त रहते हैं, वहां बुजुर्ग परिवार की सांस्कृतिक व नैतिक धरोहर को सहेजते हैं। वे अपनी कथाओं, संस्मरणों और अनुभवों से बच्चों के भीतर अनुशासन, का विकास करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें