फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहीं हुआ छठ पूजा घाट का निर्माण

Mon, 19 Oct 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शहर की शांति कॉलोनी में लोगों को संबो​धित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छठ महापर्व नजदीक आते ही शांति कॉलोनी में छठ पूजा घाट का मुद्दा फिर गरमा गया है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि करीब डेढ़ साल पहले घाट को नया बनाने का आश्वासन देकर तुड़वा दिया गया था।
समस्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के शहरी प्रधान देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और स्थानीय निवासियों से बातचीत की। लोगों ने उन्हें घाट की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि छठ पूजा घाट का निर्माण श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। वह सरकार और प्रशासन के अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे को जोरदार तरीके के उठाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राय सिंह, रविंद्र बबलू, लक्ष्मण विनायक, राजेश शर्मा, बलराज कौशिक कहा कि उनकी बेदी उखाड़ दी गई और घाट को पूरी तरह खत्म कर दिया गया। अब छठ पूजा कैसे करेंगे? श्रद्धालुओं का कहना है कि छठ महापर्व उनके लिए केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें