फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मंदिर में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

Sat, 01 Aug 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कथा सुनाते पंडित नवनीत शास्त्री। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर में वीरवार की देर शाम शिव पुराण कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के माहौल में विधि-विधान के साथ हुआ। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंचे और भगवान शिव की महिमा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
कथा व्यास पंडित नवनीत शास्त्री ने शिव महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह सनातन धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ है, जिसमें भगवान शिव के स्वरूप, उनकी महिमा, भक्ति, धर्म, कर्म और मोक्ष का मार्ग विस्तार से बताया गया है। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ शिव पुराण कथा का श्रवण करता है, उस पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा होती है।
विज्ञापन

उन्होंने देवराज ब्राह्मण और चंचुला ब्राह्मणी के प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान शिव की कृपा और शिव महापुराण के श्रवण से उनके जीवन का कल्याण हुआ। केवल कथा सुनना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संदेशों को जीवन में उतारना भी आवश्यक है। उन्होने कहा कि जब व्यक्ति कथा के उपदेशों का पालन करता है, तभी उसका वास्तविक कल्याण संभव होता है। शास्त्री ने कहा कि भगवान की कथा सुनने और कराने का अवसर भी उनकी कृपा से ही प्राप्त होता है।
विज्ञापन

भगवान शिव आदि, अनादि और परम ब्रह्म हैं तथा शिव महापुराण में लिंगोद्भव, सती-पार्वती विवाह, शिव महिमा और शिव भक्ति से जुड़े अनेक प्रेरणादायी प्रसंगों का वर्णन मिलता है। कथा के साथ शिव पूजा, रुद्राभिषेक और सामूहिक आरती भी होगी। मंदिर कमेटी ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें