फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क किनारे ताला लगाकर खड़ी की रेहड़ियां होंगी जब्त

विज्ञापन
एसोसिएशन व कबाड़ व्यवयाय करने वालों के साथ बैठक करते निगम अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरकार ने शहर को सुंदर, साफ व स्वच्छ बनाने के लिए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सड़क किनारे ताला लगाकर खड़ी की रेहड़ियां जब्त की जाएंगी। जगाधरी खेड़ा बाजार व चौक बाजार में रविवार को लगने वाली फड़ी मार्केट को भी बंद करने की भी तैयारी कर ली गई है। स्पेशल ऑफिसर (सेनिटेशन) अनिल यादव (एचसीएस) के नेतृत्व में शहर को साफ, सुंदर व कचरा मुक्त बनाने, सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने, बेसहारा पशु मुक्त बनाने के लिए कार्य किए जा रहे है।
स्पेशल ऑफिसर अनिल यादव, अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार दुकानदारों को जागरूक कर रहे है और उन्हें सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने, प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, अतिक्रमण न करने और सड़कों पर सामान न रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल ऑफिसर (सेनिटेशन) अनिल यादव (एचसीएस) ने जगाधरी मार्केट एसोसिएशन, व्यापारी वर्ग, कबाड़ी व पॉलिथीन के थोक विक्रेताओं बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी को स्वच्छता अभियान में सहयोग देने की अपील की और खुले में गंदगी फैलाने और सड़कों पर सामान रखकर अतिक्रमण करने पर कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को निर्देश दिए कि वे सूखा व गीला कचरा अलग अलग रखने के लिए नीले व हरे रंग के कूड़ेदान का प्रयोग करें और इसे नगर निगम के वाहनों में ही डाले। प्रतिबंधित पॉलिथीन की जगह 120 माइक्रोन, पोटैटो स्टार्च कम्पोस्टेबल, कॉर्नस्टार्च कम्पोस्टेबल पॉलिथीन या कपड़े के थैलों का इस्तेमाल करें। बैठक के दौरान स्पेशल ऑफिसर ने उनकी समस्याएं भी सुनी। उन्होंने बताया कि कुछ रेहड़ी संचालकों ने सड़क किनारे चेन या ताला लगाकर रेहड़ियां खड़ी की हुई हैं। जिससे अतिक्रमण हो रहा है। इसके अलावा हर रविवार को जगाधरी के खेड़ा बाजार, चौक बाजार में फड़ी मार्केट लगती है। जो पूरे बाजार में जाम लगा रहता है। ये फड़ी वाले पूरे बाजार में गंदगी फैलाकर चले जाते है। स्पेशल ऑफिसर ने उन्हें आश्वस्त किया कि पहले एक बार उन्हें समझाएंगे। यदि नहीं माने तो चेन या ताला लगी रेहड़ियों को उठाकर जब्त किया जाएगा और रविवार को लगने वाली फड़ी मार्केट को भी बंद किया जाएगा।

बॉक्स

पॉलिथीन व्यापार नहीं, जिंदगी की है लड़ाई : धीरज कुमार

अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के नुकसान बताते हुए सभी को इसका इस्तेमाल न करने के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल से जहां कैंसर जैसी घातक बीमारी होती है, वहीं, इसे खाने से पशुओं की भी मौत हो सकती है। कुछ लोग खाने समेत पॉलिथीन को फेंक देते है। जिससे पशु खा लेते है। यह पॉलिथीन पचती नहीं। जिससे पशु बीमार होते है। आज कैल कचरा प्लांट में जो कचरा पड़ा है, उसमें 90 प्रतिशत पॉलिथीन है। नाले व नालियां जाम होने का सबसे बड़ा कारण भी पॉलिथीन है। उन्होंने सभी दुकानदारों, व्यापारियों व पॉलिथीन विक्रेताओं पॉलिथीन बंद करने में अपना योगदान दें। पॉलिथीन व्यापार नहीं, जिंदगी की लड़ाई है।
विज्ञापन



बॉक्स

सड़कें व गलियां साफ करने को चलेगा विशेष अभियान

स्पेशल ऑफिसर अनिल यादव ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों और सभी वार्डाें की गलियों को साफ व अतिक्रमण मुक्त बनाने को स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। अभी लोगों को इस बारे में समझाया जा रहा है। दुकानदार अपनी एक सीढ़ी से आगे सामान न रखें। सड़कों पर रखे दुकान के साइन बोर्ड को दुकान के ऊपर रखें। जिन घरों के बाहर गलियाें में सामान रखा है, वह भी उसे उठाकर अंदर रख लें। गलियों में रखा किसी भी प्रकार का सामान, ईंट, पत्थर, लकड़ी का सामान, सीएंडडी वेस्ट अर्थात निर्माण सामग्री है, उसे साफ कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें