फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Sun, 18 Jan 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप के महाप्रबंधक को सम्मानित करते उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। कैरिज एवं वैगन वर्कशॉप जगाधरी को उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए नॉर्दन रेलवे की ओर से सम्मानित किया गया है। इसके लिए जगाधरी वर्कशॉप को प्रशंस पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके वर्मा ने नई दिल्ली में हुए समारोह में दिया और कारखाना महाप्रबंधन ने यह सम्मान प्राप्त किया है।
समारोह में जगाधरी वर्कशॉप के मुख्य कारखाना प्रबंधक जयप्रकाश ने उत्तर रेलवे बेस्ट वर्कशॉप एफिशिएंसी शील्ड प्राप्त की। यह सम्मान नई दिल्ली की चाणक्यपुरी स्थित राष्ट्रीय रेल संग्रहालय में 70वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह में प्रदान किया गया। वर्कशॉप को ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य को बेहतर करना, कोच व वैगन की गुणवत्ता को बेहतर करना इत्यादि उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है। वैगन व कैरिज शॉप में आउटर्न (उत्पादन) में उल्लेखनीय वृद्धि करने के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वर्कशॉप के अधिकारियों द्वारा किए सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। पुरस्कार समारोह में उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (कोचिंग) श्याम बाबू, एडब्लूएम संकल्प कुमार, जूनियर इंजीनियर हिमांशु गुप्ता, जगाधरी वर्कशॉप के मशीनिस्ट टेक्नीशियन नवरत्न, पर्सनल ब्रांच से ऑफिस सुपरीटेंडेंट मनप्रीत सिंह, वर्कशॉप स्टोर डिपो से चीफ डिपो मेटीरियल सुपरीटेंडेंट मनिंद्र सिंह, अभय व अंकित को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर मुख्य कारखाना प्रबंधक जय प्रकाश ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि वर्कशॉप की उत्पादन क्षमता को और अधिक बढ़ाया जाए। समयबद्ध कार्य, गुणवत्ता में सुधार और कर्मचारियों की मेहनत के बल पर जगाधरी वर्कशॉप लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। भविष्य में भी रेलवे की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उत्पादन को और बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। इससे प्रेरित होकर कर्मचारी और भी बेहतरीन कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें