फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से किया स्वागत

Sun, 18 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु। प्रवक्ता
विज्ञापन
जगाधरी। श्री लाल द्वारा मंदिर हनुमान गेट जगाधरी में कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता के नेतृत्व में सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज ध्यानपुर वालों का 671वां जन्मोत्सव एवं वसंत पंचमी मनाने की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इसी उपलक्ष्य में शनिवार को मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लाल द्वारा मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान गेट, पंसारी बाजार, झंडा चौक, खेड़ा मंदिर चौक तथा प्रकाश चौक से होती हुई पुनः लाल द्वारा मंदिर पर संपन्न हुई। भक्तों ने पुष्प वर्षा कर एवं जयकारों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में रमेश वडेरा, सतपाल, राकेश विग, उदिक चंद, राजेंद्र वोहरा, प्रदीप मदान, महेंद्र घई, पंडित प्रकाश शास्त्री, बीबी सचदेवा, राजेश, रामनाथ विग, अमित सचदेवा शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें