फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मनाली जाने वाली बस मंडी से लौट रही

Tue, 02 Sep 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर डिपो पर खड़ी बसें और आते-जाते यात्री। आर्काइव - फोटो : स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मूसलाधार बारिश की वजह से हिमाचल प्रदेश में हो रहे भूस्खलन का असर हरियाणा रोडवेज की बस सर्विस पर भी पड़ा है। यमुनानगर के हिमाचल प्रदेश के मनाली के लिए शुरू की गई रोडवेज बस मंडी बस अड्डे से ही लौट रही है।
विज्ञापन

इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। यात्री यमुनानगर से सीधे मनाली तक का सफर नहीं कर पा रहे हैं। यात्रियों को मंडी से ये मनाली के लिए दूसरी बस लेनी पड़ रही है। वहीं वापसी के लिए भी बस बदलनी पड़ रही है। यमुनानगर से मनाली के लिए रोडवेज द्वारा दो सामान्य बस चलाई जा रही है। यह बस यमुनानगर स्टैंड से सुबह 7:20 बजे रवाना होती है और मनाली से अगले दिन वापसी करती थी। यमुनानगर बस स्टैंड से मनाली बस स्टैंड की दूरी करीब 360 किलोमीटर है। बस से यह सफर करने में करीब साढ़े आठ घंटे का समय लगता है। हिमाचल प्रदेश में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ाें पर लगातार भूस्खलन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें