फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कोहरे में डंपर से टकराई बस, परिचालक समेत चार घायल

Sun, 28 Dec 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
ट्रक से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई रोडवेज की बस। राहगीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घने कोहरे के बीच रादौर रोड पर औरंगाबाद गांव के पास शनिवार सुबह हरियाणा रोडवेज की बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई, जिसमें बस परिचालक समेत चार सवारियां घायल हो गईं। हादसे के समय कोहरा इतना घना था कि सड़क पर दृश्यता लगभग शून्य बनी हुई थी। इसी बीच आगे चल रहे डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी और बस टकरा गई। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
सुबह करीब सवा सात बजे बस चालक संजीव कुमार परिचालक रघुबीर के साथ यमुनानगर बस स्टैंड से कैथल के लिए रवाना हुए थे। बस में करीब 35 से 40 सवारियां मौजूद थीं। रादौर रोड पर औरंगाबाद के पास पहुंचते ही आगे चल रहे एक डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दी। घने कोहरे के कारण बस चालक को डंपर का अंदाजा नहीं हो सका और बस सीधे उसके पीछे जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में परिचालक की तरफ का बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सबसे आगे बैठे परिचालक रघुबीर गंभीर रूप से घायल हो गए, उनकी टांग पर ज्यादा चोट आई। इसके अलावा बस में सवार यात्री मनोज, अनिल कुमार और मनीष को भी चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस को सूचना दी गई और घायलों को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कोहरा घना था। यदि चालक सतर्क न होता तो इससे भी बड़ा हादसा हो जाता था।
हादसे के बाद लग गया जाम

जैसे ही बस ट्रक से टकराई तो इसमें सवार सभी यात्रियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। क्योंकि कोहने में किसी को समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो गया है। बस रूकते ही सवारियां नीचे उतरने के लिए दौड़ी। इस दौरान बस में सवार कुछ यात्रियों ने परिचालक रघुबीर सिंह को क्षतिग्रस्त बस से किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस की ओर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी मिल गई थी। रोडवेज की तरफ से इस संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। दोनों पक्षों में बातचीत हो गई है। -शैलेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सदर यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें