फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कब्रिस्तान से लगती जमीन में शव दफनाने से रोका, छिड़ा विवाद

Thu, 14 Aug 2025 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। गांव तेजली में कब्रिस्तान से लगती जमीन में शव दफनाने से रोकने पर विवाद हो गया। सूचना पर सेक्टर-17 थाना पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। देर शाम कब्रिस्तान की जमीन में शव दफनाया गया।
विज्ञापन


बुधवार को मोहम्मद इस्लाम की माता का देहांत हो गया। शव को दफनाने के लिए परिवार तेजली में कब्रिस्तान लाया। यहां खाली जमीन में शव दफनाने लगे, तभी सेक्टर-15 निवासी व्यक्ति ने जमीन सेक्टर-15 की बताते हुए शव दफनाने से रोका। इस बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। यहां हंगामे की सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में दोनों पक्षों की सहमति से देर शाम कब्रिस्तान की जगह पर शव को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें