फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नहीं बनी नाले की टूटी दीवार, निकासी ठप

Mon, 23 Jun 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शमशान घाट के सामने नाले की दीवार ढहने से गंदे पानी की निकासी ठप है। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने पर भी नगर पालिका की ओर से नाले की टूटी दीवार को नहीं बनाया गया। इससे स्थानीय निवासियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के राजकुमार, कमल, हर्ष, अभिषेक, सुंदरलाल, कमलेश ने बताया कि आर्य चौक से लेकर औड कॉलोनी तक गंदे पानी की निकासी के लिए नगर पालिका रादौर का नाला है। शमशान घाट के सामने नाले की दीवार कुछ समय पहले गिर गई थी। दीवार गिरने से गंदे पानी की निकासी अवरुद्ध हो गई। शिकायत करने पर भी नाले की दीवार नहीं बनाई गई। नगर पालिका के जेई कपिल कांबोज ने बताया कि जल्द नाले की दीवार का निर्माण करवा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें