फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शांति कॉलोनी के विजय का था रेल ट्रैक पर मिला शव

Fri, 07 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव खजूरी के पास रविवार को रेल ट्रैक पर मिला शव शांति कॉलोनी के 38 वर्षीय विजय का था। लापता विजय की तलाश में परिजन बुधवार को जीआरपी थाने पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त हुई। जीआरपी ने तीन दिन से शवगृह में रखे गए शव को वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। विजय पांच बच्चों का पिता था, जो बर्तन पॉलिश का काम करता था।
जीआरपी थाने से मामले के जांच अधिकारी बोधराज ने बताया कि रविवार की शाम पांच बजे उन्हें स्टेशन मास्टर की से सूचना मिली थी कि गांव खजूरी के पास मालगाड़ी की रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि शव क्षत-विक्षत हालत में रेल ट्रैक पर पड़ा था।
विज्ञापन

तलाशी लेने पर उससे ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला था, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाए। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया था कि युवक रेल ट्रैक क्रॉस कर रहा था, तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया। शिनाख्त न होने पर युवक के शव को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था। बुधवार को शांति कॉलोनी से कुछ लोग रविवार से लापता विजय का पता करने पहुंचे।
विज्ञापन

उन्हें रेल ट्रैक से मिले शव की फोटो दिखाई और शवगृह में शव दिखाया। तब इन लोगों ने मृतक की पहचान विजय के तौर पर की। परिजनों ने बताया है कि विजय रविवार सुबह घर से निकला था, उसके बाद घर नहीं लौटा था। वह नहीं जानते कि विजय रेलवे ट्रैक पर क्या करने गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें