फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्यूबवेल ऑपरेटर कर्मचंद का शव कुएं से बरामद

Wed, 14 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। गांव सरावां स्थित जन स्वास्थ्य एवं जलापूर्ति विभाग के नलकूप पर तैनात 47 वर्षीय ऑपरेटर कर्मचंद जलघर में बनी पानी के कुआ में बेसुध पड़ा मिला। किसी तरह उसे बाहर निकाल परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कर्मचंद मंगलवार की सुबह छह बजे गांव सरावां में नलकूप चलाने के लिए गया था। परंतु काफी देर तक घर नहीं लौटा। जलघर में जाकर देखा तो जल घर कक्ष में बने पानी के कुएं में कर्मचंद का सिर नीचे और दोनों टांगे ऊपर थी।
जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कर्मचंद के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं पाए गए। परिजनों ने किसी पर भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें