फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर पुल के नीचे आवर्धन नहर में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर) जठलाना। आवर्धन नहर के करतारपुर पुल के नीचे से पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। जिसके बाद पुुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे सिविल अस्पताल यमुनानगर में रखने की व्यवस्था की। शव की देर शाम तक भी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

जठलाना थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर धर्मपाल ने बताया कि सोमवार देर शाम गांव के लोगों ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव आवर्धन नहर करतारपुर पुल के पास देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पूलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। उन्होंने बताया कि मृत व्यक्ति ने नीले रंग की कमीज, सफेद रंग की बनियान व जींस डाली हुई है। उसकी उम्र लगभग 32 वर्ष है। शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटों के लिए शवग्रह सिविल अस्पताल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें