फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
(यमुनानगर)जगाधरी। ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे का पता सोमवार सुबह करीब आठ बजे चला। हादसा जगाधरी वर्कशॉप और दराजपुर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस मौका मुआयना किया। व्यक्ति के कपड़ों की तलाश लेने पर कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन थाना राजकीय रेलवे पुलिस के हवलदार एवं मामले की जांचकर्ता राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर की ओर से हादसे की सूचना मिली थी। राकेश कुमार ने बताया कि मौके पर उन्होंने पाया कि करीब 50 वर्षीय व्यक्ति अंबाला सहारनपुर ट्रैक के बाहर की तरफ मृत पड़ा है। करीब साढ़े पांच फीट लंबे, रंग गोरा व पतला फुर्तीला जिस्म के व्यक्ति ने स्लेटी रंग की लोअर, महरून रंग की शर्ट और नीली व स्लेटी रंग की दो जैकेट पहनी हुई थी। ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति की मौत किसी ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। सुबह जब जगाधरी रेलवे स्टेशन के ट्रैकमैन लाइन चैक रहे थे तो उन्होंने व्यक्ति को मृत देखा था। उन्होंने जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। राकेश कुमार ने बताया कि व्यक्ति के पास और ट्रैक पर कोई ऐसा दस्तावेज व सामान नहीं मिला। जिससे मृत की शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं मृत की फोटो सभी थानों व स्टेशनों पर भेजी जा रही है। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें