रादौर। शहर के कॉलेज रोड स्थित नामदेव मंदिर में रविवार 1 फरवरी को संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज की 755वीं जयंती के उपलक्ष्य में 8वां वार्षिक जन्मोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे। भाजपा नेता नेपाल राणा, राम स्वरूप नामदेव नीलोखेड़ी और अजय कुमार एसडीओ पब्लिक हेल्थ विशिष्ट अतिथि रहेंगे, जबकि अध्यक्षता सतीश कुमार बागड़ी लुधियाना करेंगे।
समिति प्रधान महेश कुमार बंटी ने बताया कि कार्यक्रम में सुंदर झांकियां, हवन-यज्ञ, प्रवचन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सुबह से दोपहर तक धार्मिक कार्यक्रमों के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था रहेगी, जिसमें हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करेंगे। संवाद