संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में चोरों ने कार्यालय को निशाना बनाते हुए नकदी चोरी कर ली। चोर शटर का ताला तोड़कर कार्यालय के भीतर घुसे और दराज में रखे 20 हजार रुपये चोरी कर भाग निकला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गांव मलिकपुर निवासी विकसित केशव ने साढौरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने गांव में ही अपना कार्यालय बना रखा है। देर शाम वह कार्यालय बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह कार्यालय पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर टेबल का दराज खुला मिला, जिसमें रखी 20 हजार रुपये की नकदी गायब थी।