फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में माथा टेकने आई महिला का बाइक सवार ने झपटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कपाल मोचन सूरजकुंड सरोवर मंदिर में माथा टेकने आई महिला से बाइक सवार युवक पर्स झपट ले गया। पर्स में महिला के दो मोबाइल, तीन हजार रुपये व दस्तावेज थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बसातियांवाला निवासी दविंद्र कौर ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को अपनी स्कूटी पर सवार होकर छछरौली में बैंक से रुपये निकलवाने गई थी। बैंक से रुपये निकलवाने के बाद वह बिलासपुर मोड़ स्थित शनिदेव मंदिर गई। इसके बाद सूरजकुंड सरोवर मंदिर कपाल मोचन में माथा टेकने के लिए गई। जब वह दोपहर एक बजे सूरजकुंड के पास स्कूटी खड़ी कर चाबी पर्स में डालने लगी तभी बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। आरोपी ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। आते ही आरोपी ने उसका पर्स छीन लिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें