फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर, गुरुद्वारा और गोगा माड़ी से दानपात्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोर भगवान के घरों में भी चोरी को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे है। बिलासपुर के गांव नागलपत्ती में चोर एक ही रात में शिवमंदिर, गुरुद्वारा साहिब व गोगामाड़ी के दानपात्रों से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नागल पत्ती निवासी मुलतान ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गोगा माड़ी का भगत है और खेतीबाड़ी करता है। बुधवार सुबह जब वह पूजा के लिए गांव की माड़ी पर गया तो उसने देखा कि माड़ी का दानपात्र टूटा हुआ था। जांच करने पर उसके अंदर से हजारों रुपये गायब थे। इसके बाद उसे पता चला कि उनके गांव के गुरुद्वारा साहिब का दानपात्र भी गायब है। वहीं, माड़ी के पास बने शिव मंदिर का ताला भी टूटा हुआ था। जिसके पास रखे दानपात्र से भी रुपये गायब थे। आरोप है कि अज्ञात ने एक ही रात में उनके गांव की माड़ी, शिवमंदिर और गुरुद्वारा के दानपात्रों से हजारों रुपये की नकदी चोरी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
चोरों ने सूने घर से चुराई नकदी और आभूषण
यमुनानगर। शहर की सरोजनी कॉलोनी फेस टू में चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी तथा सोने व चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सरोजनी कॉलोनी फेस टू निवासी अमरनाथ मेहता ने गांधीनगर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह 12 अगस्त को परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। करीब 18 दिन बाद जब देर शाम वह परिवार के साथ लौटे तो घर का लगा ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 12 हजार रुपये, सोने के आभूषण, चांदी के बर्तन, दो पतीले, दो कढ़ाई व अन्य सामान गायब मिला। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें