फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर सेंटर जाने के लिए खड़ी छात्रा के हाथ से झपटा थैला

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। बिलासपुर के गांव रामखेड़ी में कंप्यूटर सेंटर जाने के लिए खड़ी दो चचेरी बहनों के हाथों से बाइक सवार दो बदमाश थैला झपट ले गए। थैले में एक हजार की नकदी व मोबाइल था। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामखेड़ी निवासी महक ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 12वीं कक्षा के पेपर दिए हुए है। अब वह गांव की सहेलियों के साथ बिलासपुर के अग्रसेन चौक स्थित जीएनके एजूकेशन प्वाइंट में कंप्यूटर की कोचिंग ले रही है। सोमवार को वह अपने चाचा की लड़की पुष्पा के साथ अपने ताया के घर के पास सेंटर जाने के लिए खड़ी थी। उसके दाहिने हाथ में थैला था। जिसमें एक हजार रुपये की नकदी व मोबाइल थे तभी बाइक सवार दो युवक सामने से आए। उनके नजदीक आकर युवकों ने बाइक की गति कम की। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी युवकों ने उसके हाथ से थैला छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक की गति तेज कर वहां से फरार हो गए। उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। लोगों ने उनका पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन आरोपी भाग निकले। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें