फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शोभायात्रा, हवन से भक्तिमय हुआ माहौल

Mon, 02 Feb 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव तेजली में श्री गुरु रविदास जयंती के उपलक्षय में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिलेभर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदासे की जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में धूमधाम से मनाई गई। गांवों से लेकर शहरों तक शोभायात्राएं, हवन-यज्ञ, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर समाज, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की गई।
जयंती के अवसर पर बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभातफेरियों में बच्चों ने गुरु रविदास जी के भजन गाए, वहीं शोभायात्राओं का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया, जिसमें सेवा भाव और भाईचारे की भावना साफ दिखाई दी। वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के जीवन और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज को समानता, प्रेम और मानवता का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और भेदभाव मिटाने की प्रेरणा देते हैं। आयोजनों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को अपनाकर ही एक समरस और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।
विज्ञापन

गांव तेजली में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। छोटे-छोटे बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। महिलाओं ने नाच-गाकर खुशी जाहिर की। रात भर आतिशबाजी से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। सुबह श्री रविदास मंदिर में हवन किया गया, जिसमें प्रधान, सचिव और अन्य ग्रामीणों ने भाग लिया। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने खीर, पूरी, चावल, दाल व छोले का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही निर्माणाधीन मंदिर के लिए दान भी दिया गया।
बिजली कर्मचारियों ने वितरित किया प्रसाद
यमुनानगर। गुरु रविदास जयंती पर गांव परवालों के अड्डे पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ावा देना रहा। लाइनमैन बिक्रम, योगेश, एएलएम मिट्ठू राम, रोबिन, जयपाल, रवि सहित अन्य कर्मचारियों ने सेवा भाव से सहयोग किया। वक्ताओं ने गुरु रविदास जी के विचारों पर प्रकाश डाला। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की। संवाद
मंदिर में शेड बनवाने पर किया अभिनंदन
साढौरा। रत्तुवाला गांव में श्री गुरु रविदास मंदिर परिसर में शैड बनवाने पर समाजसेवी महेश बैंस का सम्मान किया गया। मंदिर कमेटी ने बताया कि शैड न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी होती थी। महेश बैंस ने अपने खर्च पर शैड बनवाकर सेवा का उदाहरण पेश किया। उन्होंने कहा कि धर्म का सार मानवता, प्रेम और करुणा है। इस अवसर पर अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
टोपरा खुर्द में शोभायात्रा का आयोजन
रादौर। गांव टोपरा खुर्द में गुरु रविदास जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सरपंच देवेंद्र सिंह सैनी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। ग्रामीणों ने हवन-यज्ञ कर सुख-शांति की कामना की। आयोजकों ने सरपंच को गुरु रविदास जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। संवाद
नाचरौन गांव में निकाली शोभायात्रा
रादौर। गांव नाचरौन में गुरु रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। सरपंच प्रतिनिधि सचिन कुमार ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को भक्ति और समानता का मार्ग दिखाया। ग्रामीणों ने हवन कर सुख-समृद्धि की कामना की। संवाद
भंडारे में ग्रहण किया प्रसाद
जगाधरी। सेक्टर-17 स्थित आंबेडकर भवन में गुरु रविदास जयंती पर भंडारा आयोजित किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने नाच-गाकर खुशी जताई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं में बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा। संवाद
धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व
जगाधरी। मटका चौक जगाधरी में गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया। झंडा रस्म कार्यक्रम में उप जिला शिक्षा अधिकारी केएस संधावा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने बच्चों को शिक्षा और नशे से दूर रखने का संदेश दिया। सैकड़ों श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन

जगधौली में हवन और भंडारे का आयोजन
सरस्वतीनगर। जगधौली में गुरु रविदास मंदिर कमेटी की ओर से जन्मोत्सव पर हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। समाज के लोगों ने आहुतियां डालकर देश व समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें