फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 19 Apr 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। अपराध शाखा-2 की टीम ने अवैध हथियार सप्लाई करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देसी मस्कट भी बरामद हुई है। टीम ने कार्रवाई करते हुए लूट के आरोपी को भी गिरफ्तार किया है दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि 2 अप्रैल को उनकी टीम ने एक युवक को एक देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उसने पूछताछ में बताया था कि ये अवैध हथियार वह उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव धकदेही निवासी विवेक उर्फ बंटी से लेकर आया था, आरोपी विवेक को कैथल जेल से प्रोडक्शन डिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी हत्या के प्रयास की धारा के तहत केस दर्ज है और इस मामले में वह कैथल जेल में बंद था। आरोपी को वहां से प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, उसके पास से एक देसी मस्कट भी बरामद हुई है।
वहीं इंचार्ज ने बताया कि जयधर निवासी साबिर खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को तीन दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान एक देसी कट्टा, लुटे गए पैसों में से करीब डेढ़ लाख रुपये, वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद की गई है। तीन दिसंबर 2024 को आरोपियों ने लेदी रोड पर एक दुकानदार से लूट की थी। आरोपियों ने इस वारदात को कार में अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें