यमुनानगर। बूड़िया थाना क्षेत्र के फतेहगढ़ स्थित यमुना नहर में डूबे युवक कैंप निवासी सोनू को दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया। गोताखोरों की मदद से दूसरे दिन भी उसकी यमुना में तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वीरवार को सोनू बाइक पर अपने दो दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए आया था।
जानकारी के अनुसार कैंप निवासी 22 वर्षीय सोनू वीरवार को अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए आया था। वह तैरना जानता था लेकिन जब उसने नहर पुल से छलांग लगाई तो वहां अधिक पानी था। जैसे ही उसने छलांग गई तो वह वहीं गहराई में डूब गया। जिसके बाद वह निकल नहीं सका। पुलिस ने गोताखोर राजीव की टीम को बुलाकर उसकी तलाश कराई लेकिन कोई पता नहीं लग सका है। यह युवक निजी कंपनी में नौकरी करता था।