फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपी को पीटा

Sun, 20 Oct 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। घर में चोरी करने के इरादे से घुसे एक व्यक्ति को परिजनों ने पकड़ लिया औरर उसकी जमकर धुनाई भी कर डाली। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला फर्कपुर चौकी क्षेत्र की शिवनगर खड़्डा काॅलोनी का है।
बताया जा रहा है कि सुबह काॅलोनी में एक मकान में चोर घुस आया। चोर सिलिंडर उठा कर जाने लगा। उसी समय आवाज होने पर घर के मालिक की आंख खुल गई। उसने तुरंत ही युवक को पकड़ लिया और शोर मचा दिया। जिसे सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को नागरिक अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि चोरी के आरोप में युवक के साथ मारपीट की गई थी। युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका नागरिक अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल किसी ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें