फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: थाली सजावट में आरुही प्रथम व सलोनी द्वितीय

Sun, 20 Oct 2024 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला में महिला प्रकोष्ठ द्वारा करवा चौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता, थाली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। थाली सजावट में प्रथम स्थान पर बीकॉम की छात्रा आरुही, द्वितीय स्थान पर बीए की सलोनी और तृतीय स्थान पर बीकॉम की राशि रही।
मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बीकॉम की महक, द्वितीय स्थान पर बीए की मुस्कान और तृतीय स्थान पर बीकॉम की लविश रही। प्राचार्य डॉ. सर्वजीत कौर ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों की प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। प्रतिभाओं को सही उजागर करके भविष्य में अपनी जीविका का आधार बना सकते हैं। भारत त्योहारों का देश है। त्योहारों में मेहंदी लगाई जाती है, थालियों को सुंदर-सुंदर सजाया जाता है। महिलाएं सजती संवरती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रमेश धारीवाल ने कहा इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता और कलात्मक कौशल को बढ़ावा देना है। ये प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी कल्पना और रचनात्मकता को व्यक्त करने का एक मंच प्रदान करती हैं। थाली सजावट प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में आरती अरोड़ा, महक, अनीता और मेहंदी प्रतियोगिता में डॉ. सुमन पंजेटा, चंचल रानी व मीनाक्षी रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें