यमुनानगर। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने 56 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ पर आरोपी नईम ने बताया कि वह यह हेरोइन आनंद कॉलोनी पुराना हमीदा निवासी मोहम्मद शाहबाज से लेकर आया था। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने ने अब शहबाज की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
सट्टा खेलने का आरोपी गिरफ्तार
यमुनानगर। सट्टा खेलने के थाना फर्कपुर पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की। पूछताछ पर आरोपी की पहचान फर्कपुर निवासी बलविंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे 5260 रुपये भी बरामद किए हैं। संवाद