यमुनानगर। गांव कुंजल स्थित कृष्णा प्लाईवुड फैक्टरी में कोर का भारी चट्टा अचानक गिरने से महिला मजदूर दबकर घायल हो गई। सदर थाना यमुनानगर पुलिस ने फैक्टरी मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव धौडंग निवासी पुष्पा देवी ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव कुंजल स्थित कृष्णा प्लाइवुड फैक्टरी में काम करती है। वह 29 नवंबर को वह फैक्टरी में काम कर रही थी। इस दौरान फैक्टरी में रखा कोर का चट्टा उसके ऊपर गिर गया। जिसके नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फैक्टरी में काम कर रहे अन्य कर्मियों ने उसे निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। संवाद