फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Sat, 05 Apr 2025 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर। युवती को बाइक पर बिठाकर सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रताप नगर थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि तीन मार्च को उसकी लड़की बिना बताए घर से चली गई थी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी थी। चार मार्च को लड़की अपने घर आ गई थी। लड़की ने बताया कि अमलोहा गांव निवासी मोहित उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर भागकर ले गया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक दौलत राम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें