फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ठगी के आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

Sun, 08 Dec 2024 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। महिला चिकित्सक के डिजिटल अरेस्ट के मामले में राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड में आरोपियों से मुख्य आरोपी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविकांत ने बताया कि साइबर ठगों ने सेक्टर-17 निवासी महिला चिकित्सक को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रख कर 13.20 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपियों को पकड़ने के लिए उनकी टीम लगातार जांच कर रही थी। जांच आगे बढ़ी तो को पुलिस के हाथ कुछ तथ्य आए थे। जिन खाता नंबरों में पैसे ट्रांसफर कराए गए थे उनकी डिटेल खंगाली गई।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि राजस्थान के जयपुर में बैठे कुछ युवकों के खाते प्रयोग किए गए थे। पुलिस ने जयपुर से तीन आरोपियों जयपुर निवासी शक्ति व्यास, भगवती कालोनी जोधपुर निवासी सौरभ कपूर, सरघाटी थाना दोभी जिला गया बिहार निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों के खातों को किराए पर लेकर साइबर ठगी की रकम को ट्रांसफर कराया गया था।
मुख्य आरोपी को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस ने बैंककर्मी आरोपी शक्ति व्यास के खाते से पांच लाख रुपये की धनराशि भी बरामद की है। खातों को फ्रिज करा दिया गया है।
विज्ञापन

ये था मामला
नौ नवंबर को महिला चिकित्सक के पास फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर उससे बात की थी। साथ ही मनी लांड्रिंग के आरोप लगाते हुए कार्रवाई का डर दिखाया था। इस तरह आरोपियों ने महिला चिकित्सक से अलग-अलग कर 14 नवंबर तक 13 लाख 20 हजार 277 रुपये अपने खातों में जमा कराए गए। ठगों ने डाक्टर को 10 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। 19 नवंबर को यह केस दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें