यमुनानगर। आढ़ती से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस गैंग के फरार सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। इसके साथ ही अमेरिका में गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के नाम भी मुकदमे में शामिल कर लिए गए हैं। आरोपियों को भी भारत लाया जाएगा। इसके लिए कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
बीते 19 नवंबर को बिलासपुर के आढ़ती शिवकुमार को अमेरिका से फोन कर रंगदारी मांगी गई थी। कारोबारी की शिकायत पर बिलासपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों हरमीत सिंह उर्फ रमन निवासी खानपुर व हर्ष निवासी मानकपुर थाना छछरौली यमुनानगर को गिरफ्तार कर दो दिन की कस्टडी रिमांड पर लिया था। पूछताछ में सामने आया था कि रंगदारी मांगने वाले बदमाश पेशेवर बदमाश हैं। इस घटना में छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर निवासी गौरव व सौरभ और ताहरी गांव निवासी गुरमीत सिंह का नाम भी सामने आए थे। इन सभी को अमेरिका की पुलिस ने 20 दिसंबर को आरोपियों को हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने रंगदारी के मामले गौरव, सौरभ और गुरमीत का नाम भी शामिल किया है। अब पुलिस इन सभी को अमेरिका से भारत लाया जाएगा।
-मामले की जांच कर रहे सीआईए-2 इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि सभी को अमेरिका से लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी उसका पालन करते हुए आरोपियों को भारत लाकर कार्रवाई की जाएगी।
-
फरार आरोपियों की तलाश में दबिश
पुलिस की जांच में पता चला था कि यमुनानगर से गिरफ्तार आरोपियों के दो साथी फरार चल रहे हैं। इनकी तलाश में भी दबिश दी जा रही है। पुलिस की टीमों ने हरियाणा के कई शहरों में दबिश दी। जल्द ही फरार आरोपियों को भी काबू किया जाएगा।
भमोरा। फाईल फोटो अंजली- फोटो : mathura