फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खैर की लकड़ी समेत आरोपी काबू

Wed, 21 Jan 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। क्षेत्र के गांव संधाय के सरकारी जंगल में खैर की लकड़ी की अवैध कटाई करते हुए वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी के साथी भाग निकले।
पुलिस को दी शिकायत में संधाय बीट इंचार्च संदीप सैनी ने बताया कि 19 जनवरी को रात करीब 11 बजे गश्त के दौरान वन कर्मियों को गुप्त सूचना मिली कि संधाय जंगल में लकड़ी काटने की आवाजें सुनाई दे रही हैं। इस सूचना पर वन कर्मियों ने तुरंत वन दारोगा मान सिंह तथा वन राजिक अधिकारी को अवगत कराया।
विज्ञापन

वन राजिक अधिकारी के निर्देशानुसार टीम गठित कर जंगल की घेराबंदी की गई। 20 जनवरी को तड़के लगभग 2:30 बजे कपालमोचन-धनौरा रोड के साथ संधाय जंगल की ओर एक सफेद रंग की कार खड़ी दिखाई दी। जांच करने पर पाया गया कि वाहन जंगल से सटी निजी भूमि में खड़ा था।
विज्ञापन

वहां तीन चार व्यक्ति जंगल से अवैध रूप से काटी गई खैर की लकड़ी वाहन में लाद रहे थे। टीम को अपनी ओर आता देख आरोपी वाहन व लकड़ी छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। इस दौरान एक आरोपी गांव जाट्टावाला निवासी नवाब को मौके से पकड़ लिया गया। भागते हुए आरोपियों में से मेहंदी हसन गांव नगली-32 की पहचान की गई। खैर लकड़ी से लदा वाहन और पकड़े गए आरोपी को थाना व्यासपुर में सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें