फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: 241 घंटे का नवकुंडीय चंडी महायज्ञ शुरू

Sat, 24 Jan 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
श्री खेड़ा मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ में आहुतियां डालते यजमान। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुप्त नवरात्र के अवसर पर सेक्टर-17 स्थित श्री खेड़ा मंदिर परिसर में मां बगलामुखी जगदंबा की कृपा से 241 घंटे तक चलने वाले नवकुंडीय चंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर आहुतियां अर्पित कर रहे हैं और माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।
यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चारण से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। मार्केट कमेटी यमुनानगर के अध्यक्ष राकेश त्यागी, समाजसेवी योगेश राणा, एडवोकेट अजय, प्रियंक शर्मा, दीपक शर्मा, नरेंद्र राणा, केवल कृष्ण सैनी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने यज्ञ में भाग लेकर आहुतियां डालीं और मां बगलामुखी का आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की उपस्थिति से मंदिर परिसर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

वाराणसी से पधारे यज्ञ आचार्य पंडित आनंद तिवारी और आयोजक पंडित वरिंद्र कौशिक ने बताया कि नवकुंडीय चंडी महायज्ञ 241 घंटे तक निरंतर चलेगा। गुप्त नवरात्र में किए जाने वाले इस विशेष यज्ञ का उद्देश्य गुप्त असाध्य रोगों से मुक्ति और गुप्त मनोकामनाओं की पूर्ति है। वैदिक मंत्रों के साथ दी जाने वाली आहुतियों से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हवन के माध्यम से वातावरण शुद्ध होता है और वायुमंडल में मौजूद जीवाणुओं का भी कल्याण होता है। आयोजक पंडित वरिंद्र कौशिक ने बताया कि पिछले आठ वर्षों से श्रद्धालुओं के सहयोग से गुप्त नवरात्र के अवसर पर यह यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें