फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बैग चुराकर एटीएम से निकाले दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी सुरजीत कौर के घर में रात के समय घुसे चोर बैग उठाकर फरार हो गए। इस बैग में एटीएम कार्ड, पासबुक व अन्य दस्तावेज थे। कुछ ही देर बाद एटीएम कार्ड से रादौर स्थित एटीएम से दस हजार रुपये की नकदी भी निकाली ली गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रादौर निवासी चरण सिंह ने बताया कि उसका भाई अमरीक सिंह इटली में रहता है। गांव भगवानपुर में उसकी भाभी सुरजीत कौर अकेली रहती हैं। रात को वह एक कमरे में लॉक लगाना भूल गई और दूसरे कमरे में जाकर सो गई। रात करीब साढ़े 11 बजे दो युवक उस कमरे में घुस गए। कुछ देर बाद उसे कमरे से आवाज आई, तो भाभी सुरजीत कौर की आंख खुल गई। जैसे ही वह कमरे में गई, तो वहां पर दो युवक थे और दीवान बैड से चोरी कर रहे थे। जिस पर उसने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही आरोपी वहां से भाग निकले। इस दौरान आरोपी उसका बैग उठाकर भाग गए। जिसमें एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज थे। रात 12 बजकर 26 मिनट पर सुरजीत कौर के बेटे के फोन पर खाते से दो हजार रुपये निकलने का संदेश आया। दो मिनट बाद फिर से तीन हजार रुपये निकाले गए। इसके बाद पांच हजार रुपये निकाले गए। जिस पर उन्होंने टोल फ्री नंबर पर फोन कर एटीएम कार्ड को ब्लाक करा दिया। यह पैसा रादौर के एटीएम से निकला था। जिस पर आरोपियों की रादौर में तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं लग सका
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें