फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नौतपा में घटा ताप, दो दिन बारिश के आसार

Fri, 29 May 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सिर पर कपड़ा रखकर मॉडल टाउन से गुजरता युवक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। नौतपा से तपते दिनों में वीरवार को बादलवाई से काफी राहत मिली। इस दौरान अन्य दिनों की अपेक्षा गर्मी के तेवर में नरमी देखने को मिली। इसके साथ ही दिनभर हवा चलती रही, जिसने गर्मी से काफी राहत दी। विभाग के अनुसार नौतपा के अंतिम चार दिन मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। वहीं शनिवार व रविवार को बारिश की संभावना है।
जिले में वीरवार को सुबह से ही आसमान में हल्की बादलवाई छाई रही और बीच-बीच में तेज हवा चलती रही। इसके चलते धूप का असर कम देखने को मिला और लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान अधिकतम 38.2 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जिसने गर्मी से काफी राहत दी।
विज्ञापन

दोपहर को तेज धूप के कारण उमस बढ़ गई, जिससे लोगों को परेशानी हुई। ऐसे में शहर के बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न संगठनों, दुकानदारों की ओर से छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाकर ठंडक पहुंचाई। शाम को बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अन्य दिनों की अपेक्षा लोगों की उपस्थिति ज्यादा रही।
इस दौरान लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की तुलना में अधिक नजर आई। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण लोग दिन के समय घरों से निकलने से बच रहे थे, लेकिन मौसम में आई नरमी से जनजीवन को कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग ने चार दिन तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज होने की संभावना है। जिला कृषि उपनिदेशक डॉ. आदित्य डबास ने बताया कि मौसम में यह बदलाव फसलों के लिए भी लाभदायक साबित हो सकता है।

सिर पर कपड़ा रखकर मॉडल टाउन से गुजरता युवक। संवाद

सिर पर कपड़ा रखकर मॉडल टाउन से गुजरता युवक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें