फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: चार डिग्री लुढ़का तापमान, दो दिन राहत के बाद फिर बरसेगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले में शुक्रवार की रात को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं संग बारिश से सुबह भी मौसम सुहावना रहा और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखी गई। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दो दिन पहले तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। राहत की बात है कि लू नहीं चलेगी। इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। आगामी शुक्रवार तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में दो दिन की राहत के बाद लोगों को झुलसती गर्मी के लिए तैयार रहना चाहिए। विदित हो कि दो दिन पहले भी लू के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। बारिश ने गर्मी के साथ ही वायु प्रदूषण से भी राहत दी है। कारण कि गेहूं कटाई शुरू हुई थी तब से वातावरण में भूसे के महीन कण शामिल थे, जिससे वायु प्रदूषण हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें